GMCH STORIES

एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग के लिए किया जागरूक

( Read 831 Times)

10 Feb 26
Share |
Print This Page

एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग के लिए किया जागरूक

श्रीगंगानगर। मंगलवार 10 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य पर श्रीगंगानगर के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों को श्री परमजीत सिंह जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र, डी.ओ.आई.टी. से श्री अजय कुमार, श्री रवि कुमार चावला, श्री अजय मेहता, श्री तरसेम सिंह संधू, श्रीमती कर्मजीत कौर, श्री मलकीत सिंह, वीरपाल, श्री बलजीत सिंह डिल्लों, श्री कृष्ण लाल बंसल, श्री मनजोत सिंह, श्री गुरमीत सिंह, श्री विशाल असीजा, श्री देवेन्द्र जांदू, श्री हरविन्द्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों को इंटरनेट के उपयोग हेतु स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग बाबत् व्याख्यान/प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों के संर्वागीण विकास हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीगंगानगर, एनालिस्ट कम प्रोग्रामर श्रीगंगानगर श्रीमती भावना बिश्नोई, जिला सांख्यिकी अधिकारी तथा शिक्षण संस्थानों एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर, श्री आत्मवल्लभ जैन कॉलेज श्रीगंगानगर, श्री गुरुनानक गर्ल्स पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर, चौ. बल्लुराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगागनर, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर, चौ. मालूराम भांभू राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय, जैन प्रा. आईटीआई श्रीगंगानगर, राजकीय आईटीआई श्रीगंगानगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपर्पज) श्रीगंगानगर, पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (मटका चौक) श्रीगंगानगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 3 एच छोटी श्रीगंगागनर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहलां श्रीकरणपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडिगां श्रीकरणपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलकाना खुर्द श्रीकरणपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 3 ओ श्रीकरणपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनफूलसिंहवाला सादुलशहर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 3 सी छोटी श्रीगंगानगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 11 जी छोटी श्रीगंगानगर सहित अन्य मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like