GMCH STORIES

साप्ताहिक समीक्षा बैठकः निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन

( Read 450 Times)

25 May 26
Share |
Print This Page

साप्ताहिक समीक्षा बैठकः निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आरम्भ हुए वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार अभियान का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में यह अभियान 25 मई से लेकर 5 जून तक संचालित होगा। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग तथा आमजन में जल बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान जल संरक्षण की शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर ने बजट घोषणा कार्यों प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से इनकी मॉनिटरिंग की जाये। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये और कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जायें। विभिन्न विभागों द्वारा जारी निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार उक्त कार्य जल्द पूर्ण किये जायें ताकि आमजन को उनका लाभ मिल सके।
बैठक में बिजली, पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में आमजन को परेशानी नहीं आनी चाहिए। सुचारू जलापूर्ति के लिये जलदाय विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जायें। ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिये समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाये। एलपीजी सप्लाई, आरयूआईडीपी की शहरी सीवरेज व्यवस्था पर भी चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
जिले में हरियालो राजस्थान के तहत प्रस्तावित पौधारोपण की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की सहभागिता से अभियान को सफल बनाया जाए। मानसून से पूर्व नालों-नालियों की सफाई करने और सीवरेज कार्य की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने नगर परिषद व नगर विकास न्यास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में 15 सूत्री कार्यक्रम पर भी चर्चा करते हुए जिला कलक्टर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, श्री धीरज चावला, श्री अशोक असीजा, श्रीमती स्वाति गुप्ता, डॉ. अजय सिंगला, श्री ऋषभ जैन, श्री राकेश कुमार, श्री मंगत सेतिया, श्री विजय कुमार, श्री भीमसेन स्वामी, श्री मोहनलाल अरोड़ा, श्री अरविन्द्र सिंह, डॉ. अरविन्द मित्तल, श्री हरीश मित्तल, श्रीमती कविता सिहाग, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. सुखपाल बराड़, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री महिपाल गहलोत, श्री देवानंद, श्री दीपक कुक्कड़, श्री सन्नी प्रताप त्रिपाठी, श्री वीरेंद्रपाल सिंह, श्री सुखमन जोहल, श्रीमती प्रिया बजाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like