GMCH STORIES

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में नीरज मित्तल, पवन जैन और संदीप शेरवाला पदाधिकारी नियुक्त

( Read 526 Times)

25 May 26
Share |
Print This Page

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में नीरज मित्तल, पवन जैन और संदीप शेरवाला पदाधिकारी नियुक्त

श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन  जिला इकाई में तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्तियान की गई है जिला अध्यक्ष विमल बिहानी ने बताया कि प्रदेशध्याक्ष बनवारीलाल सिंगल की अनुशंसा पर  नीरज मित्तल को क्षेत्रीय मंत्री पवन जैन को सांस्कृतिक सचिव और संदीप शेरवाला को सामाजिक एवं धार्मिक चेतना कार्यक्रमों के लिए निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि  संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। इससे संस्था को संगठनात्मक मजबूती  मिलेगी।
इन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भगवानदास चांडक, राजेश जैन अश्वनी बिहाणी, मनोज जाजू, विशाल सिंगला, विनोद बिहाणी, नवल सोनी, नवल खेमका, कुमुद गुप्ता, अरविन्द बंसल, सीए रविंदर गुप्ता, प्रदीप चितलांगिया, अजय झूंथरा, डॉ देशबंधु गुप्ता, डॉ शैलेश गोयल, शिव अग्रवाल, निशू बंसल, ज्ञानेश्वर अग्रवाल ने हर्ष जाहिर किया हैं।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like