GMCH STORIES

वार्ड 8 की जनता की आवाज बने बंटी वाल्मीकि, पानी संकट को लेकर LNT के खिलाफ खोला मोर्चा

( Read 299 Times)

29 May 26
Share |
Print This Page

वार्ड 8 की जनता की आवाज बने बंटी वाल्मीकि, पानी संकट को लेकर LNT के खिलाफ खोला मोर्चा

श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी के बीच वार्ड नम्बर 8 में गहराए पानी संकट को लेकर निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि एक बार फिर जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं। पिछले 10 दिनों से पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे वार्डवासियों के साथ बंटी वाल्मीकि ने LNT कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को साफ चेतावनी दी कि अब जनता की सहनशक्ति जवाब दे चुकी है।

बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्डवासी एडीएम सुभाष कुमार के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पानी संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नम्बर 8 (नया 12) के कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को पीने तक का पानी नसीब नहीं हो रहा।

प्रदर्शन के दौरान बंटी वाल्मीकि ने प्रशासन और LNT कंपनी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता लगातार परेशान है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।

बंटी वाल्मीकि ने साफ शब्दों में कहा कि अगर जल्द पानी सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो वार्डवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जनता की लड़ाई को वे हर स्तर पर लड़ेंगे और वार्डवासियों को उनके हक का पानी दिलाकर रहेंगे।

प्रदर्शन के दौरान लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्डवासियों ने बंटी वाल्मीकि के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और कहा कि जब भी जनता पर संकट आता है, बंटी वाल्मीकि सबसे पहले मैदान में उतरते हैं। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष सूरज भाटिया, राजेश खन्ना, रवि बेदी, राजू टांक, विशाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like