GMCH STORIES

घडसाना के संदीप कुमार को मिला आवासीय पट्टा, जताया आभार

( Read 447 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page

घडसाना के संदीप कुमार को मिला आवासीय पट्टा, जताया आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
जिले के घडसाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत 1 एसकेएम-बी में शिविर के दौरान चक 1 एसकेएम-बी निवासी श्री संदीप कुमार पुत्र श्री लालचंद को आवासीय भूखण्ड का पट्टा दिया गया। लाभार्थी ने बताया कि पट्टे के अभाव में उसे प्रधानमंत्री आवास योजना व बैंक से ऋण का लाभ नहीं मिल पा रहा था। स्वामित्व का अधिकार मिलने से अब उसे केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
इसी तरह ग्राम पंचायत 5 पीएसडी-ए में शिविर के दौरान चक 1 पीएसडी-बी निवासी श्री भगवानाराम पुत्र श्री हरीराम को कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थय कार्ड तहसीलदार श्री रामस्वरूप मीणा द्वारा दिया गया। मौके पर श्री राजेश कुमार, श्री दर्शन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like