GMCH STORIES

रघुनाथपुरा की मैना देवी ने पट्टा मिलने पर जताया सरकार का आभार

( Read 606 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page

रघुनाथपुरा की मैना देवी ने पट्टा मिलने पर जताया सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
जिले के सूरतगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा में श्रीमती मैना देवी पत्नी श्री बलराम निवासी 5 आरएम को आवासीय पट्टा दिया गया। पट्टा मिलने पर लाभार्थी ने बताया कि इसके अभाव में उसे बैंक से ऋण का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब बैंक से लोन लेकर वह घर का सपना पूरा कर सकेगी। स्वामित्व का अधिकार मिलने से अब उसे केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
इसी तरह ग्रामीण श्री देवगिर पुत्र श्री मानगीर का नाम जमाबंदी में अशुद्ध होने पर राजस्व विभाग द्वारा मौके पर ही शुद्धिकरण कर परिवादी को राहत दी गई। इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा 13 शुद्धि पत्र, 9 नामांतकरण और फार्मर रजिस्ट्री के 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लाभार्थी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like