श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
जिले के पदमपुर उपखण्ड की ग्राम पंचायत तामकोट में आयोजित शिविर के दौरान गांव की श्रीमती मनप्रीत कौर पत्नी श्री प्रेम पाल को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। योजना में कार्य पूर्णता पत्र देने के साथ-साथ लाभार्थी को गृह प्रवेश करवाया गया। इस पर लाभार्थी ने बताया कि पूर्व में वह कच्चे घर में निवास कर रही थी। योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।