GMCH STORIES

आवासीय पट्टा मिलने पर कालूराम ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

( Read 713 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page

आवासीय पट्टा मिलने पर कालूराम ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
जिले के गंगानगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 11 एलएनपी में श्री कालूराम पुत्र श्री भागीरथ ने शिविर में मकान का पट्टा बनवाने के लिये आवेदन किया। मौके पर ही शिविर प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर श्री कालूराम को पट्टा सौंपा गया। इसी तरह शिविर में सहमति से खाता विभाजन होने पर श्री सत्यप्रकाश पुत्र श्री दीनदयाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। गांव की श्रीमती मंजू देवी पत्नी श्री ओमप्रकाश द्वारा आवेदन करने पर खरीफ में मूंग की बिजाई करने के लिये कृषि विभाग द्वारा निःशुल्क मूंग बीज सौंपा गया।
शिविर में 13 परिवारों में पट्टा वितरण, व्यक्तिगत शौचालय के 20 आवेदन, ठोस कचरा निस्तारण के 447, वीबीजी रामजी के 213, सीएससी के 2, सोखता गड्डा के पांच, राजस्व विभाग के 2, एलआर एक्ट के 20 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए किसानों को मिनी किट बीज, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 4 पशुपालकों को बीमा पॉलिसी तथा 5 पशुपालकों के पशुओं का उपचार कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री नयन गौतम, श्री रवि कुमार, श्री बृज मोहन यादव, श्रीमती पूनम देवी, श्री मंजीत सिंह, श्री भंवरलाल स्वामी, श्री राकेश सहारण, श्री जयसिंह, श्री योगेश गोयल सहित अन्य मौजूद रहे। श्री संदीप कुमार पुत्र श्री श्योपतराम को आवासीय भूखण्ड का पट्टा दिया गया। लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like