श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
सादुलशहर की ग्राम पंचायत नारायणगढ़ में आयोजित सेवा शिविर में रविन्द्र सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी 25 पीटीपी, सरोज देवी पत्नी लीलूराम निवासी 30 पीटीपी, इन्द्रजीत पुत्र मोदन सिंह निवासी 25 पीटीपी, पिन्दर सिंह पुत्र जोगेन्द्रर सिंह निवासी 25 पीटीपी, कमलजीत कौर पत्नी छिन्दर पाल सिंह निवासी 25 पीटीपी द्वारा आवासीय भूखण्ड के पट्टे हेतु आवेदन किया गया। शिविर में तत्काल कार्यवाही करते हुए पट्टे वितरित किये गये। इसी प्रकार गुरविन्दर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी 25 पीटीपी को वीबीजी-रामजी जॉब कार्ड देकर लाभान्वित किया गया।
कृषि विभाग द्वारा शिविर में रमनदीप सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह, यादवेन्दर सिंह पुत्र सुखपाल सिंह को मृदा स्वास्थय कार्ड, सुखप्रीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, मनदीप कौर पत्नी अमनदीप सिंह को मिनी किट बीज वितरण किया गया। राजस्व विभाग की ओर से शारदा पत्नी इन्द्राज, इन्द्राज पुत्र लालचंद, जगवीर सिंह पुत्र हरदेव सिंह, बोहड़ सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, रिछपाल कौर पत्नी यादविन्दर सिंह द्वारा खाता विभाजन के लिये आवेदन करने पर तत्काल कार्यवाही कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।
आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एसडीएम श्री संजय कुमार अग्रवाल, हरदेव सिंह, राजेन्द्र जोईया, रामकुमार गोयल सहित अन्य-कर्मचारी मौजूद रहे। लाभान्वित परिवारों एवं ग्रामीणों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया।