श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रायांवाली में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बनवारी लाल पुत्र मेघाराम को आवासीय भूखण्ड का पट्टा देकर पट्टा सौंपा गया। पट्टा मिलने पर बनवारी लाल ने सरकार का आभार जताते हुए प्रसन्नता जताई। अनूपगढ़ पंचायत की ग्राम पंचायत 11/12 एनडी में शिविर के दौरान गहना देवी पत्नी धर्मपाल निवासी चक 9 एनडी को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टा सौंपा गया। चक 9 एनडी निवासी महावीर प्रसाद और हंसराज पुत्र गोपीराम द्वारा खाता विभाजन का आवेदन करने पर तत्काल कार्यवाही का आदेश परिवादियों को सौंपे गये। इसी तरह करडू ग्राम पंचायत में शिविर के दौरान तीन लाभार्थियों को पट्टा वितरण करते हुए पेंशन प्रकरण जांच और दवा वितरण के साथ-साथ पात्र आवेदकों के बैंक खाते खोले गये।