GMCH STORIES

प्रभावी योजना निर्माण एवं विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण डेटा आवश्यकः जिला कलक्टर

( Read 353 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page

प्रभावी योजना निर्माण एवं विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण डेटा आवश्यकः जिला कलक्टर

श्रीगंगानगर। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा सोमवार (29 जून 2026) को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अमित कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. अमित कुमार यादव ने अपने संबोधन में सटीक एवं विश्वसनीय आँकड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभावी योजना निर्माण एवं विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण डेटा आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि सहायक आचार्य (अर्थशास्त्र) श्री निर्भय सिंह ने अपने उद्बोधन में अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी के परस्पर संबंध तथा नीति निर्माण, अनुसंधान एवं विकास में सांख्यिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला। अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सहायक निदेशक श्री राहुल कुमार बागड़िया ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के महत्व पर उद्बोधन देते हुए विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण आँकड़ों की आवश्यकता तथा नीति निर्माण एवं विकास में सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयी विद्यार्थियों के लिए अर्थशास्त्र आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के कार्मिकों के लिए सांख्यिकी विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही सांख्यिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक श्रीमती सरोज मूंड ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सहायक कलक्टर सुश्री स्वाति गुप्ता, उपनिदेशक श्रीमती प्रीतिबाला, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like