GMCH STORIES

14 व 15 जुलाई को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

( Read 252 Times)

13 Jul 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि 14 जुलाई को गंगानगर क्षेत्र के गांव 18 जीजी, 5 जी छोटी, 5 एलएल में, सादुलशहर क्षेत्र के गांव धर्मसिंहवाला़ व भागसर, पदमपुर के गांव 5 केके व 34 एलएनपी, करणपुर के गांव खरलां, श्रीविजयनगर के गांव 6 एपीडी व 7 एपीडी, सूरतगढ़ के गांव घमंडिया, निरवाना व मानेवाला, अनूपगढ़ के गांव 4 एमएसआर व 30 एपीडी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
इसी प्रकार 15 जुलाई को गंगानगर क्षेत्र के गांव लाधुवाला, चुनावढ़ व मनफूलसिंहवाला में शिविर आयोजित किये जायेगे, सादुलशहर क्षेत्र के गांव चक महाराजका व बनवाली़, पदमपुर के गांव 37 जीजी, चानणा व 39 आरबी, करणपुर के गांव धरिंगावाली, रायसिंहनगर के गांव बगीचा, श्रीविजयनगर के गांव 7 जीबी, सूरतगढ़ के गांव 13 एसडी, भैरूपुरा व 8 एसएचचपीडी, अनूपगढ़ के गांव 9 एमडी व 13 एमडी में, घड़साना के गांव 3 एसटीआर व 17 एमडी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like