श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की पंचायत समिति अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 27 ए में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित हुआ। शिविर के दौरान चक 10 ए निवासी काश्तकार गुरदेव सिंह, जालौर सिंह, बलविन्द्र सिंह, लखविन्द्र सिंह पुत्र साधु सिंह, बलविन्द्र कौर पत्नी भजन सिंह, हरदीप सिंह पुत्र भजन सिंह द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में खाता संख्या 58 प.न. 336/445 की जमाबंदी में दर्ज 6.325 हेक्टेयर भूमि का खातादारों के मध्य खाता विभाजन के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। राज्य सरकार की त्वरित न्याय की मंशा के अनुरूप शिविर प्रभारी ने हलका पटवारी से रिपोर्ट लेकर खाता विभाजन के आदेश जारी कर प्रार्थीगणों को तुरन्त राहत प्रदान की गई। शिविर में खाता विभाजन होने से प्रार्थीगणों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।