श्रीगंगानगर । नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल तथा सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने सोमवार को विधायक सेवा केन्द्र में विधायक जयदीप बिहाणी के प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की ज्वंलत समस्याओं से अवगत करवाया। पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने विधायक प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी को अस्थाई सफाई कर्मचारियों माह मई 2026 का बकाया वेतन दिलवाये जाने, सफाई कर्मचारियों की जमादार के पद पर पद्दौन्नति नियमानुसार किये जाने, अस्थाई सफाई कर्मचारियों को पीएफ ईएसआई पासबुक उपलब्ध करवाये जाने, सन् 2004 के बाद नियुक्त सफाई कर्मचारियों की मृत्यु/सेवानिवृति उपरांत उनको पैंशन दिये जाने, स्थाई सफाई कर्मचारियों की वर्ष 2022 से हो रही जीपीएफ कटौती पेटे राशि दिलवाये जाने के संबंध में मांगों से अवगत करवाया। सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए विधायक जयदीप बिहाणी प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी द्वारा मांगों को शीघ्र अतिशीघ्र पूरी किये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, कपिल असीजा, प्रेम घोडेला, केशव मित्तल, प्रवीण भठेजा, सुनील भाटिया आदि उपस्थित रहे।