श्रीगंगानगर। वार्ड नं. 8 स्थित श्री चोगानण शीतला माता मंदिर में महामाई माता धूतणी पाथरी वाली की आषाढ़ महिने के शुभ अवसर पर महाआरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में हिस्सा लिया। महिलाओं ने बड़े उल्लास से माता धूतणी पाथरी वाली को पूड़े, गुलगुले, लापसी का भोग लगाया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को सजाया गया। शीतला माता प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने बताया कि हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित विभिन्न प्रदेशों के लोग महामाई माता धूतणी में आस्था रखते है। शीतला माता के साथ माता धूतणी पाथरी वाली का श्रद्धालू जोड़े में पूजन करते है। आषाढ़ का महीना महामाई धूतणी पाथरी वाली को जल चढ़ाया जाता है।
श्री चोगानण शीतला माता मंदिर में महाआरती के बाद हलवे छोले का प्रसाद वितरित किया गया। हलवे छोले का प्रसाद अटूट बरताया गया। इस अवसर पर बंटी वाल्मीकि, अरूण सोनी, अनिल सारवान, सुनील घुस्सर, ताराचंद, अमरसिंह, मंजू देवी, अंगूरी देवी, रजनी बाला, संतोष, सोना, रीटा, बेबी, साहिल, निखिल, धोनी, राहुल, विशाल, देव आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।