GMCH STORIES

सोनम वांगचुक के समर्थन में माकपा का कैंडल मार्च,गांधी चौक में आमसभा

( Read 160 Times)

18 Jul 26
Share |
Print This Page

सोनम वांगचुक के समर्थन में माकपा का कैंडल मार्च,गांधी चौक में आमसभा

श्रीगंगानगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठने वाले प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जिनका आज सवेरे पुलिस ने जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करवा दिया, उन शके समर्थन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने श्रीगंगानगर में कल रात एक प्रभावशाली कैंडल मार्च का आयोजन किया। माकपा के जिला सचिव कॉमरेड वकीलसिंह और कॉमरेड मोहनलाल के नेतृत्व में निकाला गया यह कैंडल मार्च पंचायती धर्मशाला से रवाना होकर गोल बाजार के गांधी चौक पहुंचा। यहां पहुंचते ही मार्च आमसभा में बदल गया। आमसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के कॉमरेड वकीलसिंह ने केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकार की शिक्षा नीतियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ये नीतियां शिक्षा को बर्बाद कर रही हैं और बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हितों को साधने वाली हैं।वकीलसिंह ने सोनम वांगचुक के संघर्ष के प्रति पूरी एकजुटता व्यक्त की और कहा कि उनका अनशन शिक्षा, पर्यावरण तथा जनहित के मुद्दों को लेकर है। पार्टी उनके इस न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ पूरी तरह खड़ी है।

प्रदर्शन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं काफी संख्या में शामिल हुए। मोमबत्तियों की रोशनी में निकला यह मार्च सोनम वांगचुक के आंदोलन को मजबूती देने और स्थानीय स्तर पर जनजागरण फैलाने का प्रयास था।

सोनम वांगचुक लद्दाख के विभिन्न मुद्दों खासकर शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और उनके समर्थन में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन जारी हैं। उनको आज सुबह दिल्ली में पुलिस द्वारा जबरन अस्पताल में भर्ती करवाए जाने को माकपा ने दमनकारी नीति बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like