GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में नसीब कौर को मिला आवासीय पट्टा

( Read 400 Times)

23 Jul 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविर में नसीब कौर को मिला आवासीय पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फाॅलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 61 जीबी में गुरूवार को आयोजित फाॅलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में चक 3ए निवासी नसीब कौर पत्नी महेन्द्र सिंह द्वारा आवासीय पट्टे हेतु आवेदन किया गया। आवश्यक कार्यवाही कर मौके पर ही परिवादिया को आवासीय पट्टा सौंपर गया। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुखदेव सिंह, गोविन्द सिंह, मांगी लाल, विजय सिंह मल्ली, श्रीमती रमनदीप कौर, बिमलादेवी सहित अन्य मौजूद रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like