GMCH STORIES

सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज हमले की पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने कड़े शब्दों में निंदा की

( Read 346 Times)

23 Jul 26
Share |
Print This Page
सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज हमले की पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने कड़े शब्दों में निंदा की

श्रीगंगानगर | वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता एवं नगर परिषद के पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने पंजाब के बरनाला (शहर) में अपनी जायज मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल, धरना, प्रदर्शन के दौरान 22 जुलाई 2026 को हडताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए एक शर्मनाक घटना बताया है। पूर्व सभापति धारीवाल ने कहा कि पंजाब के बरनाला (शहर) में अपनी जायज मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन, हड़ताल किया जा रहा है उनके साथ पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज कर गंभीर चोटे पहुंचाकर घायल करना इस तरह की हिंसक वारदात होना बेहद गंभीर और निंदनीय है। पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने पंजाब के राज्यपाल से मांग की है कि पंजाब के बरनाला (शहर) में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारीयो पर लाठीचार्ज करने वाले हमलावर पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही करते हुए बर्खास्त किया जाए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like