GMCH STORIES

जयपुर में वाल्मीकि समाज का हल्ला बोल, दशहरा ग्राउण्ड में लगाया धरना

( Read 449 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page
जयपुर में वाल्मीकि समाज का हल्ला बोल, दशहरा ग्राउण्ड में लगाया धरना

श्रीगंगानगर | वाल्मीकि सेना, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व सफाई कर्मचारी यूनियन से जुड़े संगठनों के संयुक्त आह्वान पर नवीन सफाई कर्मचारी भर्ती में अस्थाई सफाई मजदूरों को सीधा चयनित करने, कोर्ट केस करने वाले अस्थाई सफाई मजदूरों को सीधा भर्ती करने, वाल्मीकि समाज को ¬प्राथमिकता देने, संविदा के बजाये सीधी भर्ती किये जाने की मांग को लेकर जयपुर स्थित दशहरा ग्राउण्ड

आदर्श नगर मंे राजस्थान प्रदेश के अस्थाई सफाई मजदूर व वाल्मीकि समाज के लोगों ने महा अंादोलन किया जिसमें प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों से हजारों की संख्या में अस्थाई सफाई मजदूर व वाल्मीकि के नेतागण ने भाग लिया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने कहा कि इस सफाई कर्मचारी की भर्ती में पहला और आखिरी हक प्रदेश के उन सफाई मजदूरों का है जो लम्बे समय से अस्थाई रूप से सफाई की सेवा दे रहे है। अस्थाई सफाई मजदूरों को इस भर्ती में बिना लाॅटरी, इंटरव्यू के सीधा भर्ती किया जाना चाहिये। प्रदेशाध्यक्ष कैलाश किशन लोहरा ने कहा कि कोर्ट केस करने वाले अस्थाई सफाई अभ्यर्थियों का सीधा चयन किया जावे। 

वाल्मीकि सेना के प्रमुख अनिल वाल्मीकि ने सरकार को चेताया कि यदि हमारी जायज मांगों को सरकार नकारती है तो प्रदेश में सफाई कर्मचारी झाडू डाउन जैसे कठोर कदम उठायेगी और सफाई व्यवस्था ठप्प करेगी। सूरज भाटिया ने कहा कि भर्ती संविदा के बजाये सीधी भर्ती की जावे। समीर वाल्मीकि ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। सफाई यूनियन अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि ने कहा कि अस्थाई सफाई मजूदरों का शोषण हो रहा है जबकि नौकरी पर पहला हक अस्थाई सफाई मजदूरों का है। इस दौरान वाल्मीकि समाज के महाआंदोलन में ये फैसला किया गया है यदि सरकार अस्थाई सफाई मजदूरों व पारम्परिक रूप से सफाई कार्य कर रहे लोगों के हकों पर कुठाराघात करती है तो बड़ा महापड़ाव जयपुर में लगाया जावेगा। 

इस दौरान स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर ने वाल्मीकि समाज के आंदोलनकारियों से सम्पर्क किया तथा धरने पर पंहुचे और आंदोलनकारियों से बात की व डीएलबी डायरेक्टर के प्रतिनिधि उपनिदेशक मुकेश मूंड ने ज्ञापन लिया तथा सरकार से इन मांगों पर जल्द बात कर आंदोलनकारियों को डीएलबी मीटिंग में बुलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैलाश किशन लोहरा, सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज अध्यक्ष सूरज भाटिया, महामंत्री सुनील घुसर, प्रदेश सचिव अमन भाटिया, सुनील घुसर, महामंत्री बिन्दर टांक, सम्राट, अनिल सारवान, मोनू, महेंद्र, हेमंत, गौरी, रिंकू सारसर, मोनू सारवान, विक्रम भाटिया, ज्योति धारीवाल, बिरजू द्रविड़ आदि मौजूद रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like