GMCH STORIES

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

( Read 496 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
 बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों के दौरान यदि कहीं बिजली के पोल टेढ़े हैं तो उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। साथ ही सड़क किनारे झुके हुए पेड़ों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
 उन्होंने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को हटाने के लिए अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर पशुओं एवं कुत्तों को चारा या खाद्य सामग्री डालने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ियों में खाद्य अपशिष्ट के लिए अलग व्यवस्था की जाए तथा सड़कों पर खाने.पीने का सामान फेंकने वालों पर भी नियमानुसार कार्यवाई सुनिश्चित की जाए।
 जिला कलक्टर ने मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को सड़कों पर बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
 बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की गई। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय एवं परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अवैध पार्किंग रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तय करने पर भी चर्चा की गई।
 इसके अलावा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना, जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान की प्रगति, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, राजमार्गों पर स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तथा वर्षा ऋतु के दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी की प्रभावी पालना की समीक्षा भी की गई। बैठक में गुड सेमेरिटन (राहवीर) योजना से संबंधित शिकायतों के समाधान सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।
 बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और बस संचालन की नियमित जांच संबंधित कार्यवाई जारी रखते हुए उनकी समयबद्धता तथा ओवरस्पीडिंग पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने ओवरस्पीड वाहनों के चालान करने तथा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
 बैठक में श्री अनिल कुमार अग्रवाल, श्री रोशन वर्मा, श्री मिलखराज, श्री मंगत सेतिया, श्री सुरेंद्र पूनिया, श्री देव आनंद, श्रीमती राजेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like