GMCH STORIES

राजकीय विद्यालय साहिबसिंहवाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

( Read 633 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

राजकीय विद्यालय साहिबसिंहवाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहिबसिंहवाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम में श्री विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों से कहा कि आज का समय केवल पढ़ाई का नहीं, बल्कि सही निर्णय लेने का भी समय है। उन्होंने कहा कि जीवन हर युवा के सामने दो रास्ते रखता है-एक रास्ता किताबों का, जो ज्ञान, सम्मान, सफलता और परिवार का गर्व बनाता है और दूसरा रास्ता नशे का, जो सपनों को तोड़ देता है, परिवार को बिखेर देता है और जीवन को अंधकार में धकेल देता है। उन्होंने कहा कि आज आप जिस उम्र में हैं, वहीं से आपके जीवन की दिशा तय होती है। यह चुनाव केवल किताब और नशे के बीच का नहीं, बल्कि भविष्य और बर्बादी के बीच का चुनाव है। यदि आज आपने किताबों को अपना साथी बना लिया तो कल आपके माता-पिता गर्व से आपका नाम लेंगे, लेकिन यदि नशे की राह चुन ली तो वही परिवार जीवनभर दर्द और पछतावे के आँसू बहाएगा।
श्री विक्रम ज्याणी ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चे को नशे की गिरफ्त में नहीं देखना चाहते। हर माँ अपने बेटे-बेटी को सफल देखना चाहती है और हर पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करता है। ऐसे में युवाओं का यह कर्तव्य है कि वे अपने माता-पिता के सपनों का सम्मान करें और नशे जैसी बुराई से हमेशा दूर रहें। श्री सहीराम ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियाँ छीन लेता है। कई परिवारों ने अपने बच्चों को नशे के कारण खोया है। इसलिए आज ही संकल्प लें कि न स्वयं कभी नशा करेंगे और न ही अपने किसी मित्र को इस दलदल में फँसने देंगे। यदि कहीं भी नशे की जानकारी मिले तो उसकी सूचना संबंधित विभाग या पुलिस को दें और समाज को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ नशा मुक्ति का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि वे शिक्षा, खेल, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाकर अपने जीवन को सफल बनाएँगे तथा अपने गाँव, विद्यालय और जिले को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देंगे। श्री प्रवीण कुमार ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक करेंगे, ताकि नशा मुक्त श्रीगंगानगर और नशा मुक्त भारत का सपना साकार हो सके। (


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like