GMCH STORIES

जिला नोडल अधिकारी नियुक्त

( Read 351 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार माननीय सांसद, विधायक को सार्वजनिक, राजकीय समारोह तथा राजकीय भवनों आदि के शिलान्यास, उद्घाटन समारोह में आमंत्रित करने, शिलापट्टा पर नाम अंकित करने एवं प्राप्त पत्रों की पावती भिजवाने आदि की पालना सुनिश्चित करवाने हेतु सहायक निदेशक लोक सेवाएं श्रीगंगानगर को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के अनुसार जिले के समस्त राजकीय विभागों, राजकीय उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्वायत्त शासी संस्थाओं आदि में पदस्थापित अधिकारियों को उक्त निर्देशों की पालना के लिये आदेशित किया गया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like