GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला खाता विभाजन का लाभ

( Read 397 Times)

31 Jul 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साहिबसिंहवाला में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में अवतार सिंह पुत्र सुबेग सिंह, चरणजीत कौर पत्नी काला सिंह, मनजीत कौर पत्नी वीरेन्द्र सिंह तथा बलजिन्दर कौर पत्नी रूप सिंह निवासी 22 एएमपी (हनुमानगढ़) ने सहमति से खाता विभाजन हेतु आवेदन दिया। शिविर में नायब तहसीलदार श्री आदराम ने पटवारी हलका से प्राप्त रिपोर्ट, परिवादियों की सहमति, जमाबंदी और नक्शे के आधार पर विनिमय आदेश जारी किये। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like