GMCH STORIES

सीनियर सैकेण्डरी स्कूल हाकमाबाद में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

( Read 704 Times)

31 Jul 26
Share |
Print This Page

सीनियर सैकेण्डरी स्कूल हाकमाबाद में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत हाकमाबाद सीनियर सैकेंडरी स्कूल में युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना था।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों, समाज की शांति और राष्ट्र की प्रगति को भी धीरे-धीरे समाप्त कर देता है। एक नशे की लत कई सपनों को अधूरा छोड़ देती है। माता-पिता की उम्मीदें टूट जाती हैं, बहनों की राखी सूनी हो जाती है और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि जीवन संघर्ष का नाम है, लेकिन नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। असली साहस कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सही रास्ता चुनने में है। जो युवा अपने जीवन को नशे से दूर रखते हैं, वही अपने परिवार, समाज और देश का सच्चा गौरव बनते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे, अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा अपने गाँव को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि यदि किसी युवा को नशे की लत लग गई है तो उसका उपहास नहीं, बल्कि सहयोग और सही मार्गदर्शन किया जाना चाहिए, ताकि वह सम्मानपूर्वक सामान्य जीवन में लौट सकें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like