GMCH STORIES

बीसीआई प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आज, चैप्टर्स के बीच होगा रोमांचक क्रिकेट संग्राम

( Read 499 Times)

31 Jul 26
Share |
Print This Page

बीसीआई प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आज, चैप्टर्स के बीच होगा रोमांचक क्रिकेट संग्राम

शाम 4 बजे से डगआउट में भिड़ेंगी टीमें, खेल भावना और टीमवर्क का होगा शानदार प्रदर्शन

उदयपुर।
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की बहुप्रतीक्षित बीसीआई प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज 1 अगस्त को शाम 4 बजे से डगआउट, सेक्टर-3, बीएसएनएल रोड, राड़ा जी चौराहा, उदयपुर में होगा। प्रतियोगिता में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स की टीमें मैदान में उतरेंगी और जीत के लिए रोमांचक मुकाबलों में अपना दमखम दिखाएंगी। क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच, उत्साह और खेल भावना से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई प्रीमियर लीग का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आपसी समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बिजनेस नेटवर्किंग के साथ खेल गतिविधियां सदस्यों को एक-दूसरे के और करीब लाती हैं तथा संगठनात्मक संबंधों को नई मजबूती प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम संयोजक दीपांक भटनागर ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान, खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी टीमें पूरे उत्साह और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं, जिससे दर्शकों को रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिलेंगे।




संयोजक पीयूष कोठारी ने बीसीआई के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल के इस महोत्सव में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों की मौजूदगी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like