उदयपुर,विभिन्न देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स भारत की परिचयात्मक यात्रा के तहत 9 से 12 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रशासन ने उनके दौरे के समन्वय एवं शिष्टाचार व्यवस्थाओं के लिए पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुश्री शिखा सक्सेना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल 9 अगस्त को उदयपुर पहुंचेगा। 10 अगस्त को उदयपुर सिटी पैलेस, पिछोला झील और बाहुबली हिल्स का भ्रमण करेगा। 11 अगस्त को करणी माता मंदिर, बागोर की हवेली, सहेलियों की बाड़ी तथा विंटेज कार म्यूजियम का अवलोकन करेगा। 12 अगस्त को चित्तौड़गढ़ दुर्ग एवं संग्रहालय का भ्रमण करने के बाद दल उदयपुर लौटेगा। इसके बाद 13 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल जयपुर के लिए रवाना होगा।