GMCH STORIES

अंधेरा छटेगा,सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा- सामर 

( Read 825 Times)

26 Dec 25
Share |
Print This Page

अंधेरा छटेगा,सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा- सामर 

उदयपुर : को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर प्रातः 9 बजे जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को राजनीति की धारा बनाने वाले भारतीय राजनीति के अजातशत्रु,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा, पूर्व सांसद व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चापलोत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक मावली धर्मनारायण जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, दिनेश भट्ट,रविन्द्र श्रीमाली,वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर,पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी, बैंक अध्यक्ष व पूर्व जिला महामंत्री डॉ.किरण जैन उपस्थित थी।

 

प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक है जिनसे हमें राजनीति क्षेत्र में सीखने की आवश्यकता है उन्होंने अपने दशकों के राजनीतिक जीवन में बेदाग रहते हुये कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करते हुए प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।

अटल जी का दूरदर्शी नेतृत्व, उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण के लिए किया गया निःस्वार्थ योगदान सदैव देश को प्रेरणा देता रहेगा।

 

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व आज के मुख्य वक्ता प्रमोद सामर ने कहा कि जन जन के लाडले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक सशक्त हस्ताक्षर, लोकप्रिय राजनेता,कवि और पत्रकार थे, जो तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने,25 दिसंबर 1924 को माता कृष्णा देवी और पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी के घर ग्वालियर,मध्य प्रदेश में जन्म लिया,माननीय अटल जी ने अपनी प्रारंभिक ग्वालियर के सरस्वती शिशु मंदिर और विक्टोरिया कॉलेज से पढ़ाई की और कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। वे जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे और बाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रथम पंक्ति के नेतृत्वकर्ता बने जिन्हें आज हम सभी पितामह के रूप में देखते है उनकी अपनी अलग ही भाषण शैली,कला और दूरदर्शी विचारों के लिए प्रसिद्धि थी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भाग लिया। 1951 में भारतीय जनसंघ तथा  बाद में 1980 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। और इसी बंबई के अधिवेशन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा था कि एक दिन इस देश में अंधेरा छटेगा, सूरज निकेगा और कमल खिलेगा। उनका यह उद्बोधन आज सच्च साबित होकर देश में 13 राज्यों में भाजपा  तथा 5 राज्यों में एनडी ए की सरकारें है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रारंभिक समय में राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन जैसी पत्रिकाओं का संपादन किया था और चार दशकों से अधिक समय तक संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में सदस्य रहते हुए विदेश मंत्री,नेता प्रतिपक्ष से लेकर प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुए। अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रमुख स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (सड़कों का विकास) और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कई जनहित की योजनाएं प्रारंभ कर एक सौगात के रूप में देश को प्रदान की थी।

भारत में आज उनके इस स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक राज्य व कोने कोने तक सड़कों का जाल बिछा है। आज भारत राष्ट्रीय राज मार्ग के निर्माण में सम्पूर्ण विश्व में पहले पायदान में है। सामर ने बताया कि जब अटल जी अपने प्रारंभिक समय में सांसद के रूप में लोकसभा में पीछे बैठते थे और कई विषयों पर बोलते थे तो सदन एकाग्र होकर सुनता था उनकी भाषा शैली और ओजस्वी वाणी को लेकर एक बार पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित नेहरू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक दिन देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होगा। जो आगे जाकर सत्य साबित हुआ।

 

अटल जी ने दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को ध्यान में रख कर हर वर्ग के जीवन स्तर को श्रेष्ठ बनाने के लिए कार्य  किया था उन्होंने 1975 में लगे आपातकाल में 19 महीने जेल में रहकर भी राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहे थे जब पहली गैर कांग्रेसी सरकार मोरारजी देसाई के नेतृत्व में बनी तो अटल जी विदेश मंत्री बने और अपने देश व राष्ट्र भाषा को प्राथमिकता देने के लिए सयुक्त राष्ट्र संघ में पहला हिंदी में भाषण दिया था। जो आज भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है।

संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट,पूर्व महामंत्री डॉ किरण जैन ने भी संबोधित किया।

 

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी  अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक सांभर अलका मुंदडा, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उदयपुर शहर विधायक तारा चंद जैन,पूर्व विधायक मावली धर्मनारायण जोशी व जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी,डॉ पंकज बोराणा,जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत, दिग्विजय श्रीमाली किरण तातेड ,देवनारायण धाबाई, जगदीश शर्मा,जिला मंत्री हजारी जैन,तुषार मेहता,खुशबू मालवीय मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा,अमृत मेनारिया,कन्हैया वैष्णव,रुचिका चौधरी सहित जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने तथा धन्यवाद आभार पूर्व उप महापौर व जिला महामंत्री पारस सिंघवी द्वारा ज्ञापित किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like