GMCH STORIES

स्थापना दिवस पर गौ माता की हुई सेवा, गरीबों को कराया भोजन

( Read 569 Times)

05 Feb 26
Share |
Print This Page

स्थापना दिवस पर गौ माता की हुई सेवा, गरीबों को कराया भोजन

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल महिला समिति की प्रचार प्रसार मंत्री शारदा अग्रवाल ने बताया कि समाज की स्थापना को 35 वर्ष पूर्ण होने पर महिला समिति की अध्यक्षा रमा मित्तल व सचिव संतोष पित्ती के मार्गदर्शन में गौशाला जाकर गौ माता को चारा गुड एवं लापसी खिलाई गई। वहीं हॉस्पिटल जाकर भोजनशाला में मरीजों व उनके परिजनों को भोजन करवाया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी के एम जिंदल, बालमुकुंद पित्ती, सचिव राजेश अग्रवाल, सी पी बंसल, रविन्द्र अग्रवाल, संदीप गोयल एवं ज्ञानेश्वर बंसल उपस्थित रहें। वहीं महिला समिति की ओर से मधु गर्ग, लीलावती मित्तल, मनिता, शशि पित्ती, अनामिका व कुसुम गोयल आदि कार्यकारिणी की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही। प्रवासी महिला समिति प्रत्येक वर्ष समाज के स्थापना दिवस पर यह कार्य करती आई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like