GMCH STORIES

सिंधी करियर कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को मिला परीक्षा व करियर मार्गदर्शन

( Read 417 Times)

08 Feb 26
Share |
Print This Page

सिंधी करियर कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को मिला परीक्षा व करियर मार्गदर्शन

उदयपुर। पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत के तत्वावधान में तथा सिंधी युवा संगठन के संयोजन से रविवार को शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में समाज के विद्यार्थियों के लिए “सिंधी करियर कॉन्क्लेव” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सही मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा।
            संगठन अध्यक्ष अभिषेक कालरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम की उपयोगिता और प्रभावशीलता स्पष्ट हुई।
                संगठन महासचिव डॉ. अमन असनानी ने बताया कि सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. उमंग खत्री, डॉ. मोहित वाधवानी एवं विनय सर रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने की रणनीतियों, परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही करियर विकल्प चुनने के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
            वक्ताओं ने कहा कि योजनाबद्ध अध्ययन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से विद्यार्थी न केवल परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपने भविष्य को भी सशक्त बना सकते हैं। साथ ही 11वीं एवं 12वीं के पश्चात उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं करियर विकल्पों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
                 इस अवसर पर युवा संगठन के संस्थापक हरीश राजानी ने कहा कि इस प्रकार के मार्गदर्शनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करते हैं और उन्हें सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया।
                    कार्यक्रम में संजय छाबड़िया, भारत खत्री, रोहित सपरा एवं मुकेश गुरानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
अंत में सिंधी युवा संगठन ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like