GMCH STORIES

नवोज्जल भारत के महानायक प. उपाध्याय युग दृष्टा एवं दीप्तिमान नेता : सामर 

( Read 594 Times)

11 Feb 26
Share |
Print This Page
नवोज्जल भारत के महानायक प. उपाध्याय युग दृष्टा एवं दीप्तिमान नेता : सामर 

उदयपुर | एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा आज प्रातः उपाध्याय पार्क, दूध तलाई में पुष्पांजलि अर्पण एवं वैचारिक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन, दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।

जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन भारतीय संस्कृति, समाज और राजनीति के लिए आज भी मार्गदर्शक है। 

प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि नवोज्जल भारत के महानायक प. उपाध्याय युग दृष्टा एवं दीप्तिमान नेता जो कभी भी सांसद और विधायक नहीं रहे परंतु जिन्होंने राजनीति के आजाद शत्रु के रूप में हज़ारो जनप्रतिनिधियों के शिल्पकार के रूप में जीवन समर्पित किया उपरोक्त कथन के साथ दूधतलाई स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में प्रतिमा के समक्ष परिसर में आयोजित उदयपुर शहर जिला भाजपा द्वारा प. उपाध्याय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ट नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि बाल्य काल में संघर्ष से निखरी यह प्रतिभा सदैव शिक्षा में अग्रणी रहने के पश्चात भी सम्पूर्ण जीवन एक स्वयं सेवक के रूप में मात्र 21 वर्ष की आयु में राष्ट्र को समर्पित किया जनसंघ के स्थापना से राष्ट्रीय महामंत्री एवं जीवन के अंतिम समय 11 फरवरी 1968 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दर्शन एकात्म मानववाद एवं लक्ष्य अंतोदय के वैचारिक आधार पर जो बीज बोया वह जनसंघ से भाजपा तक एक वट वृक्ष का रूप ले चुका है। 
मुख्य वक्ता सामर ने कहा कि मात्र 30 वर्ष के युवा सार्वजनिक जीवन में प. उपाध्याय ने सम्पूर्ण देश को सांस्कृतिक वैचारिक अनुष्ठान से राजनीति को नई दिशा प्रदान की आज़ादी के पश्चात राजनीति में चलता विश्वविद्यालय के प्रेरणा पुंज एवं नवोज्जल भारत के महानायक का बलिदान व्यर्थ नहीं गया अपितु पूरे देश में राष्ट्र वाद को स्थापित किया।

अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल ने अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का जो विचार दिया, वह भाजपा की मूल विचारधारा का आधार है। उनके विचारों का अनुकरण आज की महिती आवश्यकता है।

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,पूर्व जिलाध्यक्ष व सभापति रवींद्र श्रीमाली,वरिष्ठ नेता लोकेश द्विवेदी, महामंत्री पारस सिंघवी  देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा देवनारायण धाबाई,दिग्विजय श्रीमाली,तख्तसिंह शक्तावत विजयलक्ष्मी कुमावत,मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ कन्हैया वैष्णव,रणजीत दिगपाल,महेशपुरी गोस्वामी, मोहन पटेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश चित्तौड़ा,मण्डल महामंत्री राकेश जैन,सुनील जैन युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी पोखरना,नरेश वैष्णव,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबुलाल ओड, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, पार्षद रमेश जैन,पूर्व पार्षद अर्चना शर्मा, जयंत ओझा आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like