GMCH STORIES

हार्टफूलनेस ध्यान से बढ़ता है आत्मबल

( Read 418 Times)

12 Feb 26
Share |
Print This Page

हार्टफूलनेस ध्यान से बढ़ता है आत्मबल

उदयपुर। हार्टफूलनेस ध्यान केंद्र उदयपुर के तत्वाधान में सहेली नगर केंद्र पर आयोजित  संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए मुंबई केंद्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक संजय भाटिया (सेवानिवृत आईएएस अधिकारी)  ने कहा कि हार्टफूलनेस मेडिटेशन एक  अनूठी तकनीक है इसके अभ्यास से हृदय और मन में सहजता से संतुलन स्थापित होता  है । साथ ही इसके नियमित अभ्यास से आत्म बल बढ़ता है फल स्वरुप हमारे सभी कार्य उत्कृष्ट, संतुलित और प्रभावशाली हो जाते हैं। यह जानकारी देते हुए डॉ. राकेश दशोरा, सेंटर कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मिशन के सदस्यों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा हार्टफूलनेस ध्यान का अभ्यास भी कियाl  प्रश्नोत्तर सत्र में डॉ रीता नागपाल, डॉ उमा ओझा, नम्रता जैन, नरेंद्र मेहता ने आज की व्यस्त जीवन शैली एवं आध्यात्म से संबंधित प्रश्न पूछे संवाद के निष्कर्ष के रूप में श्री संजय भाटिया ने बताया कि हमें शांत संतुलित परफेक्ट जीवन जीना है तो हार्टफूलनेस मेडिटेशन उपकरण के रूप में हमारे पास उपलब्ध हैl  हम इसका उपयोग कर अपना जीवन उत्कृष्ट बना सकते हैं । मीडिया प्रभारी डॉ सुबोध शर्मा ने बताया कार्यक्रम में मधु मेहता दीपक बोडिया, दीपक सेठी, आशु सेठी,  इंदु तिवारी, वंदना इत्यादि ने भाग लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like