GMCH STORIES

गौरव केन्द्र में भोर से रात्रि तक गूंजेगी शिव महिमा

( Read 287 Times)

14 Feb 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। महाशिवरात्रि का पर्व उदयपुर के राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केन्द्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व पर रविवार को प्रात: वेला से रात्रि तक शिव महिमा गूंजेगी।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि केन्द्र परिसर स्थित भक्ति धाम में मेवाड़ के आराध्य भगवान एकलिंगनाथ के स्वरूप के समक्ष दिन भर विविध आयोजन होंगे, वहीं रात 10 बजे से विशेष रूद्राभिषेक आरंभ होगा। कार्यक्रमों के तहत रविवार प्रात: 6.05 बजे मंगला दर्शन आरती, 6.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जलाभिषेक एवं पूजन, भव्य श्रृंगार दर्शन सायंकाल 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेंगे। इसी के साथ भजन संध्या सायंकाल 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रखी गई है। रात्रि 10 बजे से विशेष रूद्राभिषेक पूजन शुरू होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like