GMCH STORIES

आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान

( Read 420 Times)

25 Mar 26
Share |
Print This Page
आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान

उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा गश्त, नाकाबंदी एवं दबिश की कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर वॉश, भट्टियां नष्ट करते हुए अवैध मदिरा को जब्त किया गया।
आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा के सुपरविजन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। हनुमानगढ़ जिले में आबकारी थाना हनुमानगढ़ एवं संगरिया ने संयुक्त कार्रवाई कार्रवाई करते हुए पन्नीवाली, फतेहपुर, अमरपुरा थेड़ी में 1200 लीटर वॉश नष्ट किया। चुरू में आबकारी निरोधक दल ने 82 पव्वे देशी मदिरा एवं 12 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की। नागौर के परबतसर में पड़त दुकानों के क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई कर 500 लीटर वॉश नष्ट करते हुए 10 लीटर हथकड़ शराब बरामद की। मौके पर 2 अभियोग दर्ज किए। चित्तौड़गढ़ जिले में आबकारी थाना क्षेत्र निम्बाहेड़ा में नाकाबंदी के दौरान ईको वेन से देशी मदिरा सादा के 8 कार्टन, देशी मदिरा लॉयन सादा के 4 कार्टन, बीयर टुबोर्ग स्ट्रोंग प्रिमियम के 2 कार्टन सहित 14 कार्टन शराब एव ंबीयर बरामद कर वाहन चालक पुसलाल प्रजापत के विरूद्ध अभियोग दर्ज किया गया। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बांसवाड़ा जिले में आबकारी थाना क्षेत्र बांसवाड़ा व कुशलगढ़ में दबिश की कार्रवाई में 3 हजार लीटर महुवा वॉश नष्ट किया गया। मौके से 48 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त कर 4 अभियोग दर्ज किए। इसी प्रकार प्रदेश में अन्य जिलों में भी आबकारी निरोधक दलों द्वारा नाकाबंदी, गश्त एवं दबिश की कार्रवाई कर अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर कार्रवाई की जा रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like