उदयपुर | विज्ञान समिति, महावीर इंटरनेशनल तथा वरिष्ठ नागरिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध विशेषज्ञ एवं पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक वोहरा का विशेष व्याख्यान ‘‘भारत के अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध’’ पर अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति परिसर में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ प्रताप सिंह धाकड़ करेंगे। विशेष अतिथि इंदिरा एंटरप्राइजेज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया होंगे।
वार्ता के पूर्व डॉ. वोहरा विज्ञान लोकप्रियकरण की चल रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करेंगे तथा भाग ले रहे प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं से चर्चा भी करेंगे।