GMCH STORIES

विश्व रंगमंच दिवस पर ‘परसाई का संसार’ नाटक का मंचन 27 मार्च को

( Read 344 Times)

25 Mar 26
Share |
Print This Page

विश्व रंगमंच दिवस पर ‘परसाई का संसार’ नाटक का मंचन 27 मार्च को

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में 27 मार्च को सायं 7 बजे नाटक ‘परसाई का संसार’ का मंचन किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने बताया कि यह प्रस्तुति 20 फरवरी से प्रारंभ हुए 40 दिवसीय प्रस्तुति उन्मुख नाट्य कार्यशाला के प्रतिभागियों द्वारा दी जाएगी। इस कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित रंगकर्मी एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के पूर्व निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस नाटक के निर्देशक संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित प्रो. सुरेश शर्मा तथा सहायक निर्देशक तनय विवेक पाण्डेय है।
उल्लेखनीय है कि नाटक ‘परसाई का संसार’ सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की रचनाओं पर आधारित है, जिसमें समकालीन सामाजिक विसंगतियों पर तीखा और सारगर्भित व्यंग्य प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like