GMCH STORIES

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक करेंगे ‘इंडिया बिल्ड एक्सपो-2026’ का शुभारंभ

( Read 323 Times)

26 Mar 26
Share |
Print This Page
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक करेंगे ‘इंडिया बिल्ड एक्सपो-2026’ का शुभारंभ

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में निर्माण, रियल एस्टेट और बिल्डिंग मैटेरियल सेक्टर की आधुनिक तकनीकों का संगम आज से शुरू होने जा रहा है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), भारत सरकार तथा फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया बिल्ड एक्सपो-2026’ का भव्य शुभारंभ आज दोपहर 11:15 बजे फील्ड क्लब में होगा।
फोर्टी राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक होंगे। उद्घाटनकर्ता के रूप में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोर्टी के मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील एवं कार्यकारी अध्यक्ष पी डी गोयल करेंगे।
यति ग्रुप के प्रबंधन में यह एक्सपो 29 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आमजन और उद्योग जगत के लिए खुला रहेगा।
इस गरिमामयी अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर शैलेन्द्र शर्मा, रीको के जीएम अजय पांड्या, आईआईए के अध्यक्ष संजीव गुप्ते, ट्रिपल आईडी उदयपुर की अध्यक्ष शिखा पुरोहित, फोर्टी उपाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, फोर्टी यूथ विंग के चीफ सेक्रेटरी प्रशांत शर्मा, फील्ड क्लब सचिव उमेश मनवानी, उदयपुर फोर्टी से आनंद शर्मा, मनोज जोशी, डॉ चर्चिल जैन, यश वर्धन, निर्माण एक्सपो से कमलेश शर्मा सहित यति ग्रुप से तपन शर्मा और विधि शर्मा उपस्थित रहेंगे।
प्रवीण सुथार ने बताया कि एक्सपो में उदयपुर के साथ-साथ जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा सहित अन्य शहरों से बिल्डिंग मटेरियल, आर्किटेक्चर, बिल्डर, फर्नीचर और सिल्वर आर्टिकल से जुड़ी कई प्रमुख कंपनियां और व्यापारी भाग ले रहे हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like