GMCH STORIES

जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

( Read 321 Times)

22 May 26
Share |
Print This Page

जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के  तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को प्राधिकरण सचिव राहुल चैधरी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत चीरवा में जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में प्राधिकरण सचिव श्री चौधरी ने महिलाओं को पारिस्थितिकी तंत्र के बारे बताया। उपस्थित माहिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, एल. ए.डी. सी योजना, नाल्सा हेल्पलाइन 15100, साइबर हेल्पलाइन 1930,  112 इमरजेंसी हेल्प, नाल्सा पोर्टल, सृजन की सुरक्षा, बाल विवाह रोको अभियान एवं अन्य विषयों की जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर चीरवा प्रशासक गगन गमेती, बिहारी दास वैष्णव भी मंचासीन रहे। कृष्णा वैष्णव, प्रेरणा अवचार, वरुण दशोरा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस  काउसिल द्वारा भी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like