GMCH STORIES

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

( Read 396 Times)

27 May 26
Share |
Print This Page
राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

उदयपुर। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। इसमें विभिन्न लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी तथा तहसीलदार वार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। इसमें न्यायालयों में लंबित मामलों जैसे नामांतरण, सीमाज्ञान और पत्थरगढ़ी सहित अन्य धाराओं में दर्ज प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पिछली बैठक से तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायिक कार्य नियमित रूप से संचालित किए जाएं और प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं विभिन्न आयोगों से संबंधित लंबित परिवेदनाओं की भी समीक्षा की गई। भूमि आवंटन, भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रकरणों में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत अधिक से अधिक गतिविधियां आयोजित करने तथा उसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित पोर्टल पर भी इंद्राज भी समय पर कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम (सिटी) जितेंद्र ओझा सहित जिले के सभी राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like