GMCH STORIES

भव्य संगीत संग्रहालय की कार्ययोजना पर मंथन, 1 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक

( Read 247 Times)

29 May 26
Share |
Print This Page
भव्य संगीत संग्रहालय की कार्ययोजना पर मंथन, 1 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक

उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था की देखरेख एवं संचालन में सेलू गांव में प्रस्तावित भव्य संगीत संग्रहालय के निर्माण, कार्ययोजना एवं भावी रूपरेखा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक 1 जून को वरजू विला, शोभागपुरा में आयोजित की जाएगी।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं दानदाताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संगीत संग्रहालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारतीय संगीत परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक जीवंत केंद्र होगा।

मुकेश माधवानी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने में समाज के अनेक दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने विशेष रूप से उन सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तन, मन और धन से इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई है। साथ ही उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने कहा कि संगीत संग्रहालय के निर्माण एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव साझा करने का अनुरोध किया।

संस्था के कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग इस परियोजना की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी दानदाताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से यह संगीत संग्रहालय भविष्य में एक गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित होगा।

कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों, दानदाताओं एवं समाजजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए बैठक में सादर आमंत्रित किया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like