GMCH STORIES

शिल्पग्राम में 7 जून को होगा नाटक ‘साइकिल ऑफ लाईफ’ का मंचन

( Read 419 Times)

30 May 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 7 जून को ‘साइकिल ऑफ लाईफ’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत प्रिज्म थिएटर सोसायटी दिल्ली द्वारा साइकिल ऑफ लाईफ नाटक का मंचन रविवार 7 जून को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन गिन्नी बब्बर करेंगे। इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like