GMCH STORIES

डॉ. अश्विनी एम. दलवी का महाराष्ट्र समाज उदयपुर द्वारा अभिनंदन

( Read 1530 Times)

09 Jun 26
Share |
Print This Page

डॉ. अश्विनी एम. दलवी का महाराष्ट्र समाज उदयपुर द्वारा अभिनंदन

उदयपुर । पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (West Zone Cultural Centre), उदयपुर के निदेशक पद पर डॉ. अश्विनी एम. दलवी की नियुक्ति होने पर महाराष्ट्र समाज उदयपुर के पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

महाराष्ट्र समाज उदयपुर के सचिव श्री महेश वाघमारे एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रशांत दुराफे ने निदेशक डॉ. दलवी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. दलवी के नेतृत्व में पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र सांस्कृतिक गतिविधियों एवं कला संवर्धन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

 

डॉ. दलवी ने महाराष्ट्र समाज उदयपुर द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह एवं सम्मान के प्रति आभार प्रकट किया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास में समाज के सहयोग की सराहना की।

 

महाराष्ट्र समाज उदयपुर के कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने डॉ. अश्विनी एम. दलवी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like