GMCH STORIES

TNAI राजस्थान के प्रेसिडेंट डॉ जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नर्सेज हेतु फिल्म “भारत भाग्य विधाता” का सफल विशेष प्रदर्शन

( Read 213 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page

TNAI राजस्थान के प्रेसिडेंट डॉ जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नर्सेज हेतु फिल्म “भारत भाग्य विधाता” का सफल विशेष प्रदर्शन

उदयपुर | द ट्रेन्ड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TNAI) राजस्थान स्टेट ब्रांच के तत्वावधान में प्रेसिडेंट डॉ जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नर्सेज  के सम्मान में फिल्म “भारत भाग्य विधाता” का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन उदयपुर के साथ साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारियों, नर्सिंग विद्यार्थियों एवं नर्सिंग कर्मियों ने भाग लिया।

26/11 आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म नर्सिंग समुदाय की राष्ट्रभक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की प्रेरणादायक गाथा को दर्शाती है। फिल्म के माध्यम से नर्सिंग कर्मियों के योगदान, त्याग एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

TNAI राजस्थान स्टेट ब्रांच के पदाधिकारी डॉ  राहुल व्यास ने बताया कि प्रेसिडेंट डॉ. जोगेंद्र शर्मा की इस विशेष पहल का उद्देश्य नर्सिंग कर्मियों के मनोबल को बढ़ाना तथा समाज के समक्ष उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। यह फिल्म नर्सिंग कर्मियों के समर्पण, त्याग और देशसेवा की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं नर्सिंग साथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित नर्सिंग कर्मियों ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक, भावनात्मक एवं नर्सिंग समुदाय के गौरव को बढ़ाने वाली फिल्म बताया। सभी ने माननीय सांसद एवं फिल्म की अभिनेत्री/प्रमुख प्रेरणा स्रोत माननीय कंगना रनौत जी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने नर्सिंग समुदाय की भावनाओं और योगदान को समझते हुए इस विषय पर एक उत्कृष्ट फिल्म का निर्माण किया है। इस प्रकार के प्रयासों से नर्सिंग समुदाय को समाज में और अधिक सम्मान मिलेगा तथा उनकी सेवाओं को व्यापक पहचान प्राप्त होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like