GMCH STORIES

युवाओं एवं वृद्धजनों का हुआ संवाद

( Read 300 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page

युवाओं एवं वृद्धजनों का हुआ संवाद

उदयपुर। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार 16 से 21 जून 2026 के मध्य युवाओं को वरिष्ठजनों के साथ जोडकर विविध कार्यक्रमों की शुरुआत मंगलवार को तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम केन्द्र में एडीजे राहुल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर द्वारा की गई।
कार्यक्रम के आरम्भ में तारा संस्थान के दीपेश मित्तल द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए वृद्धाश्रम केन्द्र की स्थापना एवं देय सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। युवा मामलात विभाग के अधिकारी समीर खान द्वारा कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला और सप्ताहभर के कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एडीजे राहुल चौधरी द्वारा वरिष्ठजनों के लिये प्रचलित कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन लेने एवं सीखने की बात बतायी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निदेशक श्री भटनागर द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वृद्धाश्रम केन्द्र, स्वयंसिद्धा आश्रम एवं मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह की जानकारी देते हुए कहा की वरिष्ठजन अनुभव की खान है। हमें उनसे निरन्तर सीखने का प्रयास करना चाहिये। उन्होंने बताया कि वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशील व्यवहार करना चाहिये। मंगलवार को विश्व बुजुर्ग जागरूकता दिवस के अवसर पर बुजुर्ग व्यक्तियों के अधिकारों से संबंधित जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। अति जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री चैधरी द्वारा वृद्धाश्रम केन्द्र का विजिट कर वृद्धजनों से बातचीत कर केन्द्र की व्यवस्था को भी देखा। अंत में धन्यवाद सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित पंचोली द्वारा ज्ञापित किया गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like