GMCH STORIES

सेवा शिविरों से आमजन को राहत, समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान

( Read 347 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page
सेवा शिविरों से आमजन को राहत, समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी पहल के तहत जिले में आयोजित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में सेवा शिविरों का सफल संचालन किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

अभियान के तहत मंगलवार को जिले की ग्राम पंचायत अलसीगढ़, बिछड़ी, घोड़ानकला, चंगेड़ी, बड़गांव, गोटिपा, सवना, मोरवल, सिंघाड़ा, ब्राह्मणों का खेड़ा, अडोल, आमोड, बिछीवाड़ा, खनमीन, नगर, कोजावाड़ा, गांधी सरणा, जुड़ा एवं बिलवण में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।  इसी प्रकार नगर निगम उदयपुर द्वारा वार्ड संख्या 7, 8, 13 एवं 14 के नागरिकों के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पट्टा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की ओर से फरनियों का गुड़ा, हाथीधरा, लोयरा, थूर, बलिचा, दईमाता, गारियावास, जोगी तालाब, आयड़, पारड़ा, पुला, शोभागपुरा, बेडवास, भोइयों की पंचोली, डांगियों की पंचोली एवं झरनों की सराय क्षेत्रों के  िनिवासियों  के लिए शिविर प्रारंभ हुआ। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से आयोजित इन सेवा शिविरों में आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा जनसमस्याओं के मौके पर समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों में उत्साह का वातावरण है तथा वे बड़ी संख्या में शिविरों का लाभ उठा रहे हैं।

सोहनलाल को स्वामित्व योजना के तहत मिला मालिकाना हक
उदयपुर। ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत की सौगात लेकर आएं हैं। पंचायत समिति सायरा की ग्राम पंचायत सिंघाड़ा में आयोजित शिविर में स्वामित्व योजना के तहत वर्षों पुराना इंतजार खत्म करते हुए एक ग्रामीण को मौके पर ही मालिकाना हक प्रदान किया गया।  विकास अधिकारी महीपसिंह ने बताया कि सिंघाड़ा निवासी सोहनलाल पुत्र श्री दौलतराम मेघवाल ने अपनी आवासीय संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राजस्व एवं पंचायत रिकॉर्ड की जांच की गई और मौके पर ही सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं। इसके तुरंत बाद विकास अधिकारी द्वारा सोहनलाल को शिविर स्थल पर ही हाथों-हाथ उनका   स्वामित्व कार्ड प्रदान किया गया। त्वरित कार्रवाई के बाद सोहनलाल को उनकी संपत्ति का आधिकारिक और कानूनी मालिकाना हक मिल गया है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार के संपत्ति विवाद की संभावना पूरी तरह समाप्त हो गई है।लाभार्थी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार  व्यक्त किया।

महिलाओं व बुजुर्गों को पेंशन के रूप में मिली संजीवनी
गिर्वा उपखंड की ग्राम पंचायत अलसीगढ़ में आयोजित शिविर एकल महिला धुलकी बाई के लिए नई उम्मीद और खुशी लेकर आया। कड़ा फलां निवासी 63 वर्षीय धुलकी बाई पत्नी स्वर्गीय रामा जी लंबे समय से एकल नारी पेंशन के लिए पात्र होने के बावजूद लाभ से वंचित थीं।  शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित कुमार पंचोली ने मोबाइल ऐप के माध्यम से उनका आवेदन तत्काल दर्ज कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए एकल नारी पेंशन  स्वीकृत करवाई। पेंशन स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही धुलकी बाई के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने राज्य सरकार तथा विभाग का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार मिरकी बाई एवं नलकी बाई की पिछले लगभग दो वर्षों से विभिन्न कारणों से रुकी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी शिविर में हाथोंहाथ पुनः प्रारंभ करवाई गई।

उधर, खेरवाड़ा पंचायत समिति की खानमीन ग्राम पंचायत में जीवत राम को पेंशन योजना का लाभ मिला।  शिविर के दौरान ज्ञात हुआ कि  जीवतराम पेंशन योजना के पात्र हैं लेकिन उन्होंने अभी तक पेंशन का आवेदन नहीं किया है,। खेरवाड़ा एसडीएम जय सिंह ने तुरंत इस बात का संज्ञान लिया एवं शिविर प्रभारी विकास अधिकारी मदन लाल लोहार के निर्देशानुसार समाज कल्याण के विशाल जोशी ने कैंप में ही जीवत राम  का पेंशन आवेदन करवाया और उनको पेंशन का लाभ दिलवाया।  इसी प्रकार पंचायत समिति फलासिया की ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भी गांव के हीरा लाल की लंबे समय से रूकी पेंशन को जरूरी कार्यवाही हाथों हाथ पूर्ण कराते हुए देाबारा शुरू कराया गया।

विधवा महिला को मिला संबल
उपखण्ड क्षेत्र मावली में मंगलवार को ग्राम पंचायत चंगेड़ी और बड़गांव में ग्रामीण सेवा शिविर उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाडिया के निर्देशन में हुए। चंगेड़ी शिविर में  लीला सरगड़ा ने विधवा पेश्ंान योजना का लाभ नहीं मिल पाने की समस्या बताई। एसडीएम ने वस्तुस्थिति का पता लगवाया, इसमें पाया कि आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज एवं जन आधार रिकॉर्ड में अद्यतन नहीं होने के कारण उनका प्रकरण लंबित था,। कैम्प में प्रार्थिया को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा  जन आधार में विधवा पेंशन संबंधी आवश्यक जानकारी अपडेट कराते हुए दोनों स्तरों पर आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया भी  पूर्ण कराई। इससे विधवा महिला को पेंशन स्वीकृति की सौगात मिली।  इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सहित तहसीलदार मावली दिनेश कुमार यादव, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी. खींची एवं अन्य समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

27 साल बाद मिला स्कूल को हक
बडगाँव ब्लाॅक की ग्राम पंचायत घोड़ान कलाँ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन  उपखण्ड अधिकारी मनसुखलाल डामोर के निर्देशन में हुआ। शिविर के दौरान राजकीय प्राथमिक विधालय, नरों का खेड़ा के शिक्षकों ने अवगत करवाया कि विधालय गत 27 वर्षों से संचालित है किन्तु राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज नहीं हो सका है। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी  ने मौके पर ही तत्काल राजस्व अधिकारियों को निर्देश देकर औपचारिकताएं पूर्ण कर, आवंटन आदेश जारी कर  शिक्षा विभाग को कब्जा सुपुर्द किया ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like