GMCH STORIES

सेवा के दम पर रचा इतिहासः रोटरी क्लब उदयपुर मीरा को 31 अवॉर्ड, डॉ. रेखा सोनी बनीं ‘प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर’

( Read 510 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page

सेवा के दम पर रचा इतिहासः रोटरी क्लब उदयपुर मीरा को 31 अवॉर्ड, डॉ. रेखा सोनी बनीं ‘प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर’


उदयपुर। रोटरी वर्ष 2025-26 में सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए रोटरी क्लब उदयपुर मीरा ने कुल 31 प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी को उनके प्रभावी नेतृत्व, नवाचारपूर्ण परियोजनाओं और वर्षभर की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ”बेस्ट आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर“ सम्मान से नवाजा गया।
क्लब को रोटरी की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट सिटेशन अवॉर्ड सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए। सामुदायिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थय, युवा विकास, अंतरराष्ट्रीय सेवा और क्लब प्रबंधन के क्षेत्रों में किए गए कार्यों को व्यापक सराहना मिली।
सामुदायिक सेवा श्रेणी में क्लब ने श्रेष्ठ चिकित्सा परियोजना, सर्वाधिक रक्तदान इकाई, श्रेष्ठ स्थायी परियोजना, श्रेष्ठ सामुदायिक सेवा, श्रेष्ठ आपदा प्रबंधन गतिविधि तथा अन्य संस्थाओं के साथ संयुक्त रूप से संचालित श्रेष्ठ परियोजना के पुरस्कार हासिल किए। शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में हैप्पी स्कूल अभियान, श्रेष्ठ बाल विकास गतिविधि तथा श्रेष्ठ वॉश गतिविधि के लिए भी क्लब को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्लब की सेवाओं को पहचान मिली और उसे श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय सेवा परियोजना तथा पोलियो फाउंडेशन गतिविधि के लिए विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा मोस्ट वाइब्रेंट क्लब अवॉर्ड, 100 प्रतिशत गिविंग क्लब रिकग्निशन और वर्ल्ड रोटरी वीक में श्रेष्ठ सहभागिता सम्मान ने क्लब की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।
व्यक्तिगत सम्मान श्रेणी में डॉ. सीमा सिंह, संगीता मुंदड़ा, सुषमा कुमावत, मोनिका सिंगटवाड़िया, मंजुला गेलड़ा, आस्था मूर्डिया एवं रतन पामेचा को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रेखा सोनी ने कहा कि क्लब को मिले ये सम्मान प्रत्येक सदस्य की सेवा भावना, टीमवर्क और समाज के प्रति समर्पण का प्रतिफल हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर मीरा आगे भी स्वयं से पहले सेवा के मूल मंत्र के साथ समाजहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करता रहेगा।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like