GMCH STORIES

एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद मासिक स्नेह मिलन में मुख स्वास्थ पर लाभकारी वार्ता आयोजित

( Read 237 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page

एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद मासिक स्नेह मिलन में मुख स्वास्थ पर लाभकारी वार्ता आयोजित

उदयपुर  |  एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद ने अपना मासिक स्नेह मिलन विज्ञान समिति सभागार में मनाया।  अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर, महासचिव शांति लाल भंडारी, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा एवं सचिव डॉ आर के गर्ग मंचासीन रहे।
डॉ स्नेहलता लोढ़ा की ईश वंदना के पश्चात डॉ महीप भटनागर ने स्वागत उद्बोधन दिया। महासचिव शांति लाल भंडारी ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सूचित किया कि सदस्य अपने साथ आए कार चालक को भी टोकन राशि जमा करा स्नेह भोज में सम्मिलित कर सकते हैं।  सचिव डॉ आर के गर्ग ने गत माह का प्रतिवेदन पढ़ कर सदन से स्वीकृत कराया।
आज विशेष प्रो मृदुला टांक की मुख स्वास्थ पर आयोजित वार्ता सभी के लिए लाभकारी रही । उन्होंने बताया कि मुख्य बीमारियों में दातों का सड़ना एवं मसूड़ों में सूजन (पायरिया) प्रायः अधिकांश को प्रभावित करती हैं। उचित खान पान व ओरल हाइजीन से इन्हें रोका जा सकता है। उन्होंने आगाह किया कि दांतों की समस्या को नज़र अंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके दुष्परिणाम से हार्ट रिलेटेड इशू उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। मुख स्वास्थ संबंधित सभी शंकाओ का डॉ टांक ने समाधान किया।
आज की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रो विमल शर्मा की स्वरचित नज़्म हमने सदा एहसास को, राजेंद्र खोखावत - प्लास्टिक निषेध पर स्वरचित कविता, डॉ नरेश शर्मा की अपनी कविता - खेतों में सोलर प्लेट, सहित चंद्र सिंह जैन एवं डॉ स्नेहलता लोढ़ा का कविता पाठ रहा।
फिल्मी गीतों में डॉ बी एल चावत - ये मौसम रंगीन समा, इंद्रमल पटवा - नफरत करने वालों के सीने में एवं संजीव भारद्वाज - चल री सजनी अब क्या सोचे प्रमुख रहे।
जून माह में जन्मदिन मना रहे सदस्यों के साथ नए सदस्य डॉ के पी तलेसरा, शिवा तलेसरा का बहुमान किया गया। साथ ही डॉ एन के बंसल को 80 वर्ष पूर्व करने पर प्रशस्ति पत्र देकर  विशेष अग्रेज सम्मान दिया गया।
धन्यवाद गिरधारी लाल शर्मा ने दिया । 
अंत में  सदस्य गणेश कावड़िया की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like