GMCH STORIES

तुला के राजकीय विद्यालय को 64 वर्षों बाद मिला पट्टा

( Read 305 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page

तुला के राजकीय विद्यालय को 64 वर्षों बाद मिला पट्टा

उदयपुर। बड़गांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठार में आयोजित ग्रामीण सेवा  शिविर 2026 के अंतर्गत एक विशेष शिविर में ग्राम तुला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मामला समाधान हुआ।

शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तुला का भवन पिछले लगभग 64 वर्षों से आबादी क्षेत्र में निर्मित होकर संचालित हो रहा है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी, किंतु विद्यालय के नाम से भूमि आवंटन अथवा आबादी पट्टा उपलब्ध नहीं था। पट्टा नहीं होने के कारण विद्यालय के नए भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी।

आवेदन प्राप्त होने पर उपखण्ड अधिकारी, बड़गांव के मार्गदर्शन में पंचायतीराज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की। शिविर के दौरान ही विद्यालय का पट्टा तैयार कर विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किया गया। 64 वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने पर ग्राम तुला के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा शिविर आयोजन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।  इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत द्वारा शिविर के दौरान आबादी क्षेत्र के 20 अन्य पट्टे भी जारी किए गए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like