GMCH STORIES

20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया

( Read 346 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page

20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया

उदयपुर। भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जन्म दिवस के उपलक्ष में 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस सोमवार को बेदला स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि टीआरआई निदेशक (सांख्यिकी) सुधीर दवे तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा, विशिष्ट अतिथि सह आचार्य, काॅमर्स काॅलेज एमएलएसयू डाॅ. देवेन्द्र श्रीमाली एवं मुख्य आयोजना अधिकारी महावीर प्रसाद द्वारा दीप प्रज्जवलन कर की गई। इस अवसर पर अनलाॅकिंग दी पोटेंशियल आॅफ एडमिनिस्ट्रिेटिव डाटाथीम पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जिला एक दृष्टि 2026 एवं सत्त् विकास लक्ष्य स्टेटस रिपोर्ट 2026 का विमोचन मुख्य अतिथि निदेशक (सांख्यिकी) सुधीर दवे द्वारा किया गया। इसके पश्चात आयोजित सत्रों में विषय विशेषज्ञ एवं विशिष्ट अतिथि काॅमर्स काॅलेज एमएलएसयू के सह-आचार्य डाॅ. देवेन्द्र श्रीमाली ने सांख्यिकी विभाग को रिफाइनरी एवं डाटा को फ्यूल की उपमा देते हुए बताया की डाटा की गुणवत्ता सांख्यिकी विभाग तय करता है जिसके आधार पर देश की महत्ती  योजना का निर्माण किया जाता है विभाग एक रिफाइनरी के रूप में कार्य करता है। सीटीएई उदयपुर के वैज्ञानिक आर पी शर्मा (आईसीएआर) ने कृषि सांख्यिकी के महत्व के बारे में बताया ।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा ने सांख्यिकी दिवस की थीम ‘‘प्रशासनिक डाटा की क्षमता को उजागर करने‘‘ के बारे में बताया, मुख्य आयोजना अधिकारी महावीर प्रसाद ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में सांख्यिकी के महत्व को बताया।
सहायक निदेशक, राजेन्द्र खटीक ने एसडीजी इन्डेक्स 2025 में जिले की स्थिति के बारे में बताया, साथ ही प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जीवनी पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रकाश चन्द्र खटीक, जन आधार योजना पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुनीन्द्र सिंह चैहान, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना पंच गौरव पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी राहुल दाहिमा ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यशाला में विभाग के जिला एवं ब्लाॅक स्तर के सेवारत  एवं सेवानिवृत अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा भाग लिया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like