उदयपुर | विज्ञान समिति एवं महावीर इंटरनेशनल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन समारोह विज्ञान समिति परिसर में 4 जुलाई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महीप भटनागर ने की। मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सुराना थे, जबकि विशिष्ट अतिथि जोन सचिव श्री राजकुमार नलवाया रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर. के. गर्ग ने किया।
प्रारंभ में प्रशिक्षण प्रभारी मंजुला शर्मा और सहयोगी मधु मित्तल ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। विज्ञान समिति के कुलप्रमुख डॉ. के. एल. कोठारी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थी आत्मनिर्भर होकर अपनी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ कर सकते हैं। डॉ. के. पी. तलेसरा एवं डॉ. पुष्पा कोठारी ने प्रशिक्षणार्थियों के कार्य का मूल्यांकन किया और प्रथम स्थान किरन कुमारी, द्वितीय स्थान दुर्गा वैष्णव तथा तृतीय स्थान जशोदा मेघवाल घोषित किए गए; सांत्वना पुरस्कार लक्ष्मी आमेटा को दिया गया और सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इस प्रशिक्षण मे 18 महिलाओं ने भाग लेकर राजपूती पोशाकें, महिला सूट, लहंगे-ब्लाउज़ आदि सिलने की कला में दक्षता पाकर अब स्वरोजगार कर पाएगी। किसी विशेष डिजाइन की सिलाई में परेशानी आने ये महिलाएं अपने प्रशिक्षक से मार्गदर्शन लेने को स्वतंत्र है।
समापन समारोह में डॉ. बी. एल. चावत, एस. एल. भण्डारी, राजेन्द्र खोखावत, डॉ. के. एल. तोतावत, इंजी. एम. पी. जैन, इंजी. नरेन्द्र हिंगड़, सुरेश बड़ीवाल, अशोक खुर्दिया, स्वराज जैन और डॉ. सुशीला सांखला सहित अन्य उपस्थित रहे।