GMCH STORIES

दो दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर हुआ आगाज

( Read 412 Times)

04 Jul 26
Share |
Print This Page
दो दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर हुआ आगाज

उदयपुर। श्री लाइफ गुरुकुलम एवं श्री लाइफ वेलनेस के संयुक्त तत्वावधान में तथा अंतर्राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ महासभा के सहयोग एवं श्रीयोगी तनुज बावागुरु (लाइफ कोच) की प्रेरणा से श्री लाइफ गुरुकुलम के सहयोग से दो दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर का शुभारंभ शनिवार को शोभागपुरा स्थित भगवत रत्न भवन में कालका माता मंदिर के पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड,  मंजू देवी जोशी , अंतर्राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ महासभा के जिलाध्यक्ष रंजनराज आचार्य,  सरला देवी जोशी, डॉ. हेमंत जोशी ने किया।

आयोजन सचिव डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि शिविर में श्री लाइव द्वारा हार्ट, सर्वाइकल, साइनस, रीढ़ की हड्डी, लीवर, लकवा, शुगर, माइग्रेन, घुटनों के दर्द, उच्च रक्तचाप के 150 से अधिक रोगियों का क्यूप्रेशर और इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर पद्वति से परीक्षण कर उपचार किया गया। इस पद्वति में दो से तीन मिनिट में ही 50 प्रतिशत से अधिक दर्द में राहत मिल जाती है। शिविर में एडवांस अल्टरनेटिव थेरेपी इंस्टीट्यूट जयपुर से डॉ. जीवन सिंह शेखावत  तथा आयुष वेलनेस सेंटर दिल्ली से डॉ. पंकज चौधरी तथा उनकी टीम ने सेवा प्रदान की।  विशेषज्ञों द्वारा रोगियों को निःशुल्क परामर्श, दर्द निवारण चिकित्सा, स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी मार्गदर्शन एवं जीवनशैली सुधार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में ट्रस्ट के ललित पानेरी, आशीष शर्मा, प्रदीप सेन ने अपनी सेवाए दी।
श्री लाइफ फाउंडेशन की संस्थापक शशि शर्मा ने बताया कि शिविर के बाद नियमित उपचार एवं प्रशिक्षण सेवाएं श्री लाइफ वेलनेस एवं वैदिक थेरेपी केंद्र, भूपालपुरा मठ, में उपलब्ध रहेंगी। डॉ. हेमंत जोशी के सानिध्य में संचालित होने वाले इस केंद्र का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ एवं बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like